Seoni Road Collapse: पहली ही बारिश में बह गई करोड़ों की नई सड़क! एक दिन पहले हुआ था लोकार्पण, देखें वीडियो
Seoni Road Collapse: एमपी के सिवनी जिले से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली तस्वीर सामने आई है।
Seoni Road Collapse/Photo Creadit: IBC24 File
- सिवनी में करीब ₹3.93 करोड़ की लागत से बनी नई सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई
- लोकार्पण के महज 24 घंटे बाद सड़क धंस गई और पुलिया टूटने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ
- ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है
सिवनी। Seoni Road Collapse: एमपी के सिवनी जिले से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री द्वारा 1 जुलाई को लोकार्पित की गई करीब 3 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत वाली सड़क पहली ही बारिश में बह गई। लोकार्पण के महज 24 घंटे बाद सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया। ग्रामीण अब निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ये तस्वीरें (Seoni Road Collapse) एमपी के सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड की हैं, जहां मोहबर्रा से सारसडोल गांव को जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क पहली ही बारिश की मार नहीं झेल सकी। सड़क पर बनी पुलिया और डामरीकृत मार्ग का बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया।
कई गांवों का टूटा संपर्क
Seoni Road Collapse हैरानी की बात ये है कि इस सड़क का लोकार्पण घटना से ठीक एक दिन पहले, यानी 1 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में आयोजित धान महोत्सव कार्यक्रम के दौरान किया था। लेकिन लोकार्पण के महज 24 घंटे बाद, 2 जुलाई को हुई पहली ही बारिश ने करोड़ों रुपये की इस परियोजना की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी। सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने और पुलिया क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग से जुड़े कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अब लोक निर्माण विभाग क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत में जुट गया है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Farmers News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने अचानक बढ़ाया DAP का कोटा, पढ़ें पूरी खबर
- Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे बारिश मचाएगी तांडव, IMD का बड़ा अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें कहां रहेगा खतरा
- Teejan Bai Death News: पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, जानिए कैसे गांव की बेटी बनीं दुनिया में छत्तीसगढ़ की पहचान, पढ़िए उनके जीवन से जुड़ी ये खास बातें

Facebook


