असम सरकार ने नौ अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

असम सरकार ने नौ अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

असम सरकार ने नौ अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया
Modified Date: March 24, 2026 / 01:05 pm IST
Published Date: March 24, 2026 1:05 pm IST

गुवाहाटी, 24 मार्च (भाषा) असम सरकार ने नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त एवं सचिव एमएस मणिवन्नन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, नौ अप्रैल को बैंक सहित सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, शहरी स्थानीय निकाय, शैक्षणिक संस्थान, व्यावसायिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

श्रम कल्याण विभाग द्वारा जारी एक अन्य अधिसूचना में कहा गया है कि नौ अप्रैल को सभी कारखानों, चाय बागानों, दुकानों और मनोरंजन स्थल पर सवैतनिक अवकाश रहेगा।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान नौ अप्रैल को होगा जबकि मतों की गिनती चार मई को होगी।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में