MP Teacher Protest: शिक्षक भर्ती को लेकर फिर सड़कों पर उतरें अभ्यर्थी, इस बार किया अनोखा प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर दी ये चेतावनी

MP Teacher Protest: शिक्षक भर्ती को लेकर फिर सड़कों पर उतरें अभ्यर्थी, किया अनोखा प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर दी ये चेतावनी

MP Teacher Protest: शिक्षक भर्ती को लेकर फिर सड़कों पर उतरें अभ्यर्थी, इस बार किया अनोखा प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर दी ये चेतावनी

MP Teacher Protest | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 24, 2026 / 02:00 pm IST
Published Date: March 24, 2026 2:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शिक्षक भर्ती वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदवृद्धि की मांग
  • अभ्यर्थियों ने थाली बजाकर और खून से पत्र लिखकर विरोध जताया
  • चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और उग्र होगा

भोपाल: MP Teacher Protest मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर लगातार मुद्दा गर्माता जा रहा है। इस भर्ती को लेकर एक बार फिर बड़ा आंदोलन देखने को मिला। शिक्षक भर्ती वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदवृद्धि की मांग को लेकर प्रदेशभर से अभ्यर्थी अंबेडकर पार्क में जुटे। अभ्यर्थियों ने थाली बजाकर अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।

MP Teacher Protest News इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर अपनी मांग रखी। अभ्यर्थियों का कहना है कि 88 प्रतिशत अंक लाने के बाद भी उन्हें भर्ती का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि प्रदेश में बड़ी संख्या में पद खाली हैं और कई स्कूल कम शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।