PM Modi LIVE Rajyasabha: राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन, संभावित ऊर्जा संकट पर बता रहे सरकार की तैयारी, देखें लाइव
PM Modi LIVE Rajyasabha: राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन, संभावित ऊर्जा संकट पर बता रहे सरकार की तैयारी, देखें लाइव
PM Modi LIVE Rajyasabha/Image Credit: IBC24.in
नई दिल्ली: PM Modi LIVE Rajyasabha संसद में बजट सत्र के दूसरे फेज का आज 10वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में मिडिल ईस्ट पर जारी जंग से बने हालातों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पश्विम एशिया संकट से भारत में स्थिति चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से हम सभी परीचित हैं। इस युद्ध को 3 हफ्ते से अधिक समय हो गया है। इससे पूरे दुनिया में गंभीर उर्जा संकट पैदा हो गया है। भारत के लिए भी हालात चिंताजनक है। पेट्रोल डीजल, गैस और फर्टिलाइजर की रूटीन सप्लाई प्रभावित हो रही है। गल्फ देशों में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। उनका जीवन और आजीविका भी भारत के लिए बड़ी चिंता है।
पीएम ने कहा कि होर्मूज में अनेक जहाज फंसे हैं। उनमें भारतीय क्रू फंसे हैं। जरूरी है कि भारत की संसद की उच्च सदन से शांति और संवाद की एकजुट आवाज पूरी दुनिया तक जाए। युद्ध की शुरूआत के बाद से मैंने वेस्ट एशिया के देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात की है। गल्फ के देशों के साथ बात कर रहे हैं। अमेरिका और इजराइल के संपर्क में हैं।
पीएम बोले- हमने होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर बात की
पीएम मोदी ने कहा कि हमने होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर बात की है। कमर्शियल जहाज पर हमला अस्वीकर है। भारत ने इस समस्या के समाधान के लिए संवाद का रास्ता सुझाया है। किसी के भी जीवन पर संकट मानवता के हित में नहीं है।
पीएम ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जंग शुरू होने से अबतक 3 लाख 75 हजार से ज्यादा भारतीय देश लौट चुके हैं। ईरान से एक जहजार से अधिक भारतीय लौटे हैं। इनमें 700 से अधिक मेडिकल की पढ़ाई करने वाले हैं। सभी देशों ने वहां मौजूद भारतीय की सुरक्षा का भरोसा दिया है। हमलों के कारण कुछ भारतीयों की मौत हुई है। यह दुखद है। उनके परिवार को मदद दी जा रही है। जो घायल हैं उन्हें इलाज दी जा रही है।
देखें लाइव
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: PM Modi की ‘मिडिल ईस्ट’ डिप्लोमेसी! जंग पर दुनिया को प्रधानमंत्री का कड़ा संदेश, पश्चिम एशिया के इस संकट से भारत को कितना सुरक्षित रख पाएगी सरकार?
- Vishnu Ka Sushasan: बकाया बिजली बिल पर भारी छूट.. आसान किस्तों में कर सकेंगे भुगतान, साय सरकार की इस नई योजना से हितग्राहियों को मिली बड़ी राहत
- Kondagaon News: लोगों ने तोड़ी मुस्लिम कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल, इलाके में तनाव का माहौल, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

Facebook


