असम पुलिस ने आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, तीन लोग गिरफ्तार
असम पुलिस ने आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, तीन लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, 25 जुलाई (भाषा) असम पुलिस ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उससे संबंध रखने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शुक्रवार को धुबरी, चिरांग और बरपेटा जिला पुलिस की मदद से संयुक्त अभियान चलाया।
उन्होंने कहा, ‘‘अभियान के दौरान एसटीएफ ने धुबरी, चिरांग और बरपेटा जिलों से एक-एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।’’
अधिकारी के अनुसार, अभियान के दौरान पांच मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा गोला सुभाष
सुभाष

Facebook


