लोकसभा चुनाव के साथ इन 4 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के साथ इन 4 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के साथ इन 4 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: March 10, 2019 5:13 pm IST

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने रविवार को आम चुनाच की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। अब आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणांचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। बता दें कि जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होने थे, लेकिन भारत—पा​क के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए चुनाव तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

Read More: चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर आई नेताओं की बाढ़, किया ये पोस्ट

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने रविवार को बताया कि देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे। वहीं, चार राज्यों में 11, 18, 23, 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

Read More: क्या है चुनाव आचार संहिता, इस दौरान नहीं किए जा सकते ये काम

इन चार राज्यों में होगा विधानसभा चुनाव
आंध्र प्रदेश -11 अप्रैल
ओडिशा- 11, 18, 23, 29 अप्रैल
अरुणांचल प्रदेश- 11 अप्रैल
सिक्किम- 11 अप्रैल

Read More: देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है CM भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना “नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी” की चर्चा

ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019
लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों में वोटिंग होगी।

आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव होगा एक साथ
आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए भी 11 अप्रैल को वोटिंग होगी।

सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019
सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा।

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019
अरुणाचल प्रदेश में भी 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग होगी।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"