विधानसभा चुनाव: यूडीएफ ने माकपा के चार बागी निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन दिया
विधानसभा चुनाव: यूडीएफ ने माकपा के चार बागी निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन दिया
तिरुवनंतपुरम, 21 मार्च (भाषा) केरल में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने शनिवार को बताया कि विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से हाल में अलग हुए चार निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेगा।
एक बयान में, सतीशान ने कहा कि यूडीएफ अंबलप्पुझा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जी सुधाकरन, ओट्टापलम से पी के शशि, तालिपारम्बा से टी के गोविंदन और पय्यानूर से वी कुन्हीकृष्णन का समर्थन करेगा। ये सभी माकपा छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने यूडीएफ कार्यकर्ताओं से इन उम्मीदवारों की अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया।
सतीशन ने यह भी घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यूडीएफ ने जॉन जॉन के नेतृत्व वाली नेशनल जनता दल (एनजेडी) को गठबंधन में घटक दल के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया है।
केरल विधानसभा में 140 सीटें हैं।
भाषा
राखी माधव
माधव

Facebook


