सीआरपीएफ प्रतिष्ठान पर हमला: एनआईए ने आरोपी के दो घरों को अपने कब्जे में लिया

सीआरपीएफ प्रतिष्ठान पर हमला: एनआईए ने आरोपी के दो घरों को अपने कब्जे में लिया

सीआरपीएफ प्रतिष्ठान पर हमला: एनआईए ने आरोपी के दो घरों को अपने कब्जे में लिया
Modified Date: April 22, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: April 22, 2026 3:04 pm IST

श्रीनगर, 22 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक प्रतिष्ठान पर हुए हमले में शामिल एक आरोपी के दो मकानों को बुधवार को अपने कब्जे में ले लिया।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की एक टीम ने पुलवामा जिले के लेथपोरा में फैयाज अहमद माग्रे के दो मकानों को अपने कब्जे में ले लिया।

माग्रे पर 2017 में लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र पर हुए फिदायीन हमले में शामिल होने का आरोप है, जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी भी मारे गए थे।

एनआईए ने यह कार्रवाई जम्मू स्थित एनआईए अदालत द्वारा इस वर्ष पांच मार्च को पारित आदेश के आधार पर की।

भाषा

यासिर अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में