शह मात The Big Debate: महिला आरक्षण वाली लड़ाई.. रामचरित मानस की दुहाई! कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, क्या भाजपा स्वीकार करेगी सौगंध खाने की चुनौती?
CG Politics News: बुधवार को कांग्रेस ने अंबेडकर चौक में अनोखा प्रदर्शन किया। एक हाथ में संविधान तो दूसरे में रामचरितमानस लेकर प्रदर्शन किया।
CG Politics News.Image Credit: Social Media
- बीजेपी देशभर में विपक्ष खासकर कांग्रेस को, 'महिला आरक्षण' की विरोधी साबित करना चाहती है।
- बुधवार को कांग्रेस ने अंबेडकर चौक में अनोखा प्रदर्शन किया।
- एक हाथ में संविधान तो दूसरे में रामचरितमानस लेकर प्रदर्शन किया
CG Politics News: रायपुर: बीजेपी देशभर में विपक्ष खासकर कांग्रेस को, ‘महिला आरक्षण’ की विरोधी साबित करना चाहती है, जिसके खिलाफ अब कांग्रेस के तेवर भी तल्ख हो चले हैं। बुधवार को कांग्रेस ने अंबेडकर चौक में अनोखा प्रदर्शन किया। एक हाथ में संविधान तो दूसरे में रामचरितमानस लेकर प्रदर्शन किया। (CG Politics News) पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि वो बीजेपी के 9 लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद यानि दसों सांसदों को एक पत्र, संविधान की कॉपी और रामचरितमानस भेंट कर रहे हैं, वो इसकी कसम खाकर बोलें की क्या 2023 में कांग्रेस ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम पास करने में सरकार का साथ नहीं दिया था?
पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के आरोप पर पलटवार किया, सीनियर बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कटाक्ष कर कहा कि रामायण की कसम खिलाने वाले अपने खेमें को देखें जिसमें सारे शकुनी, दुर्योधन, मारीच, सुबाहु और कुंभकर्ण बैठे हैं। (CG Politics News) दोहराया कि देश की महिलाएं देख चुकी हैं कि कैसे विपक्ष ने जरूरी बिल को लटकाया-भटकाया।
दरअसल, 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिला आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया में जरूरी परिसीमन से जुड़े 3 सुधार यानि संशोधन बिल लाई। लोकसभा में लंबी बहस के बाद भी विपक्ष डी-लिमिटेशन यानि परिसीमन से जुड़े संशोधन पर तैयार नहीं हुआ, बिल पास नहीं हो सका…विपक्ष के इसी रवैये पर बीजेपी ने देशभर में आंदोलन छेड़ रखा है। (CG Politics News) पहले कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के खिलाफ पहले आक्रोश रैली निकाली गयी। अब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव पास करने का ऐलान किया जा चुका है। जाहिर है इसकी काट में कांग्रेस प्रदर्शन कर खुद को महिला विरोधी टैग का जवाब तैयार कर रही है। सवाल है प्रदेश की महिलाओं को ये कसम, ये तर्क रास आएंगे ?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: चार गुना मुआवजा.. फैसले से ‘फील गुड’? प्रदेश में किसानों को लेकर फिर छिड़ा संग्राम, भूमि अधिग्रहण पर मोहन सरकार के फैसले के क्या है मायने?
- Mirzapur Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में इतने लोग जले जिंदा, नेशनल हाइवे में मची चीख पुकार, जानें कहां हुआ रूह कंपा देने वाला एक्सीडेंट
- MP Farmer Compensation Policy: किसान हित में मोहन सरकार का ऐतिहासिक फैसला, जमीन अधिग्रहण पर अब मिलेगा इतना ज्यादा मुआवजा, सीएम बोले-किसानों के साथ खड़ी है मध्यप्रदेश सरकार

Facebook


