Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला, सीएम रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर कहा ‘हमले के बाद मैं सदमे में थी लेकिन….
Attack on Delhi CM Rekha Gupta: इसे लेकर अब रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, “आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की …

Delhi CM Rekha Gupta
- गुजरात के राजकोट का रहने वाला है आरोपी
- जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर अचानक हमला
नईदिल्ली: Delhi CM Rekha Gupta, आज जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स द्वारा हमला कर दिया गया था। इसे लेकर अब रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, "आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है।
उन्होंने कहा कि ''स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूं कि कृपया मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों। मैं बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई दिखाई दूंगी। ऐसे हमले मेरे हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को कभी तोड़ नहीं सकते। अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूंगी। जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समाधान पहले की तरह ही गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। आपका विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपके अपार स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।''

गुजरात के राजकोट का रहने वाला है आरोपी
Attacks on Delhi CM Rekha Gupta, बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर एक शख्स ने हमला किया है। इस हमले में सीएम रेखा गुप्ता को हल्की चोटें आई हैं। रेखा गुप्ता को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। दिल्ली पुलिस ने रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स को दबोच कर पूछताछ शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर और मुख्य सचिव घटनास्थल पर पहुंचे।
दिल्ली पुलिस के सीपी ने गृह मंत्रालय को घटना की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस अब आरोपी की कुंडली खंगाल रही है। इसके तहत उसके आपराधिक इतिहास और संभावित राजनीतिक संबंधों की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस की शुरुआती पूछताछ में शख्स की पहचान 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया के रूप में हुई है। आरोपी शख्स गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।
जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर अचानक हमला
दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि राजेश ने जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री को कुछ कागज सौंपे और फिर अचानक उन पर हमला कर दिया। उसने पहले पत्थर फेंकने की कोशिश की लेकिन असफल होने पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उनके बाल खींचने की भी कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस के जवानों ने दबोच लिया। चश्मदीदों की मानें तो शख्स सिरफिरा लग रहा था।
बुधवार सुबह आठ बजे जब सीएम रेखा गुप्ता जनसुनवाई कर रही थीं तो आरोपी शख्स 7वें नंबर पर था, लेकिन वह अचानक ही सीएम रेखा गुप्ता की तरफ बढ़ा औऱ उनपर हमला कर देता है। सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। इस घटना ने न केवल सियासी हलकों में हलचल मचाई है, बल्कि आम जनता के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 👉 यह हमला बुधवार सुबह 8 बजे उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुआ।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Delhi CM Rekha Gupta: Attack on Delhi Chief Minister, CM Rekha Gupta tweeted and said 'I was in shock after the attack but....

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm