बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर हमला

बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर हमला

बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर हमला
Modified Date: May 5, 2026 / 08:44 pm IST
Published Date: May 5, 2026 8:44 pm IST

कोलकाता, पांच मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार शाम को तृणमूल कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद पर बदमाशों ने कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि वार्ड नंबर 26 के पूर्व पार्षद और स्थानीय तृणमूल नेता श्याममल मित्रा पर कथित तौर पर कहासुनी के बाद हमला किया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मित्रा को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा, ‘हमने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’

यह घटनाक्रम भाजपा द्वारा 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीट हासिल करने के एक दिन बाद सामने आया है। इससे पश्चिम बंगाल में तृणमूल के लगातार 15 वर्षों के शासन का अंत हो गया है।

पश्चिम बंगाल में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य में मिली शानदार जीत का जश्न मनाया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर से कोलकाता के टॉलीगंज और कस्बा, उपनगरों में बारुईपुर, कमारहाटी, बारानगर और जिलों में हावड़ा और बहरामपुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों में भीड़ ने तोड़फोड़ की।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि उपद्रव और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यह शुरू करने के लिए स्थानीय पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है।

भाषा

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में