हमलावरों को कार में चंद्रनाथ की सीट के बारे में पहले से जानकारी थी: एसआईटी

हमलावरों को कार में चंद्रनाथ की सीट के बारे में पहले से जानकारी थी: एसआईटी

हमलावरों को कार में चंद्रनाथ की सीट के बारे में पहले से जानकारी थी: एसआईटी
Modified Date: May 9, 2026 / 10:40 pm IST
Published Date: May 9, 2026 10:40 pm IST

कोलकाता, नौ मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या से जुड़े मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को पता चला है कि हमलावरों को बुधवार रात पहले से यह जानकारी थी कि रथ कार में किस जगह बैठे हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, हालांकि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि पश्चिम बंगाल के बाहर से लाई गई मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने इस हमले को सटीक योजना के साथ अंजाम दिया, और उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में व्यस्त सड़क पर कार में रथ को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावरों को अच्छी तरह पता था कि रथ वाहन के अंदर कहां बैठे हैं। हमला तेज और पेशेवर अंदाज में किया गया।”

भाषा जोहेब संतोष

संतोष


लेखक के बारे में