27 अगस्त : महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म

27 अगस्त : महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म

27 अगस्त : महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म
Modified Date: August 26, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: August 26, 2026 8:09 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) इतिहास में 27 अगस्त का दिन क्रिकेट के खेल में एक महान बल्लेबाज के जन्म के रूप में याद रखा जाता है। सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन एक ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे, जिन्हें सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज के रूप में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैचों में 6,996 रन बनाए और उनका टेस्ट बल्लेबाजी औसत 99.94 रहा। यह रिकॉर्ड आज भी क्रिकेट के सबसे असाधारण रिकॉर्ड में शामिल है।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1556: रोमन सम्राट चार्ल्स पंचम ने अपने भाई फर्डिनेंड प्रथम के लिए गद्दी खाली की।

1781 : हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

1870 : भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।

1908 : क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म।

1939 : जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

1947 : देश को आजादी मिलने के 12 दिन के भीतर समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ की स्थापना।

1950 : टेलीविजन की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया।

1985 : नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्तापलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैन्य शासक बने।

1990 : वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित किया।

1991 : मोलदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

1999 : भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

2003 : साठ हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल गृह, पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

2004 : पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत अजीज ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

2018 : भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

2018 : सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने देश की पहली जैव जेट ईंधन से चलने वाली परीक्षण उड़ान का परिचालन किया।

2024 : उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के आठ स्टेशनों का नाम बदलकर संतों और स्वतंत्रता सेनानियों तथा स्थानीय आश्रमों के नाम पर रखा।

2025: अफगानिस्तान में बस पलटने से 25 लोगों की मौत।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में