भाजपा की ओडिशा इकाई प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महीने भर चलने वाला जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करेगी

भाजपा की ओडिशा इकाई प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महीने भर चलने वाला जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करेगी

भाजपा की ओडिशा इकाई प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महीने भर चलने वाला जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करेगी
Modified Date: August 26, 2026 / 11:06 pm IST
Published Date: August 26, 2026 11:06 pm IST

भुवनेश्वर, 25 अगस्त (भाषा) ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महीने भर चलने वाला जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करेगी।

कार्यक्रम के संयोजक नियुक्त किए गए राज्य के शहरी विकास मंत्री के. सी. महापात्रा ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर की शाम ओडिशा के प्रत्येक घर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए एक दीया जलाने का आह्वान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महीने भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर कथा पाठ कार्यक्रम, आंगनवाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम और जिलों में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित की जाएगी।

मंत्री ने बताया कि राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर रक्तदान शिविर समेत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

महापात्रा ने कहा कि स्कूलों में चित्रकला, भाषण और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें मोदी की जनसेवा और विकसित भारत के उनके दृष्टिकोण को रेखांकित किया जाएगा।

महापात्रा ने बताया कि यह अभियान 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ के साथ संपन्न होगा।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में