सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी
सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी
गंगटोक, 21 मार्च (भाषा) सिक्किम के गंगटोक और पाक्योंग जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी एक परामर्श के अनुसार, अगले 24 घंटों में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की आशंका है।
इस चेतावनी को क्षेत्र में बदलते मौसम के मद्देनजर जारी किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि हिमालयी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हो रही है।
इस बीच, उन्होंने बताया कि इलाके में भारी बर्फबारी के कारण गंगटोक से त्सोमगो झील और नाथुला जाने वाली सड़क बंद कर दी गई है।
भाषा
राखी देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


