आविन ने ‘ग्रीन मैजिक’ दूध की बिक्री बंद करने की बात से इनकार किया, वितरण को सामान्य बताया
आविन ने ‘ग्रीन मैजिक’ दूध की बिक्री बंद करने की बात से इनकार किया, वितरण को सामान्य बताया
चेन्नई, 13 जून (भाषा) सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी दुग्ध ‘आविन’ ने शनिवार को बताया कि उसके हरे पैकेट वाले दूध ब्रांड को बंद नहीं किया गया है और उसका वितरण सामान्य रूप से जारी है।
ऐसी खबरें थीं कि दूध की कम खरीद के कारण ‘आविन’ ने ‘ग्रीन मैजिक’ (4.5 प्रतिशत फैट वाला) दूध की आपूर्ति कम कर दी है, जिससे ग्राहकों को निजी कंपनियों से महंगा दूध खरीदना पड़ रहा है।
हालांकि, आविन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हाल ही में मीडिया में आईं वे खबरें गलत हैं जिनमें दावा किया गया था कि ‘ग्रीन मैजिक’ का वितरण बंद कर दिया गया है या काफी कम कर दिया गया है।
आविन की वेबसाइट के अनुसार, ‘ग्रीन मैजिक’ के 225 मिलीलीटर पैकेट की कीमत 11 रुपये है, जबकि 500 मिलीलीटर का पैकेट 22 रुपये में उपलब्ध है।
कंपनी ने साफ किया कि ‘ग्रीन मैजिक’ समेत उसके सभी तरह के दूध की आपूर्ति सामान्य रूप से हो रही है और किसी भी तरह के दूध की बिक्री बंद नहीं की गई है या उसकी आपूर्ति में कोई बड़ी कटौती नहीं की गई है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि ग्राहकों की मांग पूरी करने के लिए दूध की आपूर्ति जारी है और लोगों से अनुरोध है कि ऐसी गलत खबरों से गुमराह न हों।
आविन ने कहा कि ‘ग्रीन मैजिक’ बिना किसी रुकावट के उपलब्ध और वितरित होता रहेगा।
भाषा
शुभम नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


