पिछड़े और वंचित समुदाय मिलकर करें राष्ट्र निर्माण: विजय बैसला

Ads

पिछड़े और वंचित समुदाय मिलकर करें राष्ट्र निर्माण: विजय बैसला

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 11:12 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 11:12 PM IST

जयपुर, 31 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय बैसला ने मंगलवार को अजमेर शरीफ दरगाह पर अपने पिता और गुर्जर आंदोलन के नेता किरोड़ी सिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि पर विशेष दुआ की।

उन्होंने अपने पिता की स्मृति में दरगाह पर लंगर भी आयोजित किया।

सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी किरोड़ी सिंह बैसला ने राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व किया था।

उनकी भूमिका गुर्जर समुदाय को आरक्षण का लाभ दिलाने में अहम रही। विजय बैसला ने कहा, “मैं यहां दुआ करने आया हूं। दरगाह सभी धर्मों के लोगों का आस्था स्थल है और मैं भी अलग नहीं हूं। मैंने यहां लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को साझा किया।”

उन्होंने बताया कि उनके पिता संवैधानिक मूल्यों और जाति-धर्म से परे समानता में विश्वास रखते थे।

बैसला ने कहा, “इस यात्रा का उद्देश्य मेरे पिता का संदेश आगे बढ़ाना है। उन्होंने गुर्जर जैसे पिछड़े समुदाय के लिए संघर्ष किया और आरक्षण दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बैसला ने कहा कि कि पिछड़े और वंचित समुदाय एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।”

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र