दुमका में वज्रपात से बलिका की मौत

दुमका में वज्रपात से बलिका की मौत

दुमका में वज्रपात से बलिका की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: September 10, 2022 9:47 pm IST

दुमका, 10 सितम्बर (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में शनिवार शाम को रानीश्वर थाना क्षेत्र के शादीपुर गाँव में वज्रपात होने से 13 वर्षीया एक बालिका की मौत हो गयी।

दुमका के अनुमंडल अधिकारी महेश्वर महतो ने बताया कि संचिता बागति नामक यह बालिका गाँव के पोखर के पास गयी थी कि तभी तेज बारिश शुरू हो गयी और जब तक वह वापस घर पहुंचती वहां वज्रपात हो गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उनके अनुसार वह कक्षा सातवीं की छात्रा थी।

महतो ने कहा कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। उनके मुताबिक मृत बालिका के परिजन को सरकारी प्रावधान के तहत चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा।

भाषा, सं, इन्दु राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में