May Bank Holiday List 2025: आज अप्रैल महीने का आखिरी दिन है। कल से नए महीने यानि मई 2025 की शुरुआत होने जा रही है। बता दें कि, हर महीने की शुरुआत के साथ कई नियमों में बड़े बदलाव होते हैं। साथ ही RBI द्वारा हर महीने की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी जाती है। मई में रहने वाले छुट्टियों की सूची जारी कर दी गई है। ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी काम तो फटाफट निपटा लें क्योंकि, इस महीने पूरे 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें बुद्ध पूर्णिमा, मजदूर दिवस, 2 शनिवार और 4 रविवार के दिन भी शामिल हैं।
बता दें कि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए बैंक बंद होने के बाद भी सुविधा मिलती है। अगर आपकों बैंक के बंद रहने के बीच कुछ आवश्यक काम पड़ता है तो आपके लिए इस बीच नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं चालू रहेंगी। इसके अलावा कस्टमर आसानी से क्रेडिट Card और डेबिट Card से भी पेमेंट कर सकते हैं।