बंगाल: भाजपा के केंद्रीय दल को संदेशखालि जाने से रोका गया
बंगाल: भाजपा के केंद्रीय दल को संदेशखालि जाने से रोका गया
कोलकाता, 16 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक केंद्रीय दल को संदेशखालि का दौरा करने से रोक दिया, जहां टीएमसी नेताओं के ग्रामीणों पर कथित अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत लागू की गई निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए भाजपा सांसदों के केंद्रीय दल को संदेशखाली जाने की अनुमति नहीं दी।
संदेशखालि प्रखंड के रास्ते में रामपुर गांव में रोके जाने के बाद भाजपा का छह सदस्यीय दल धरने पर बैठ गया।
दल की संयोजक केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा देवी ने पत्रकारों से कहा, “भाजपा के केंद्रीय दल को पुलिस ने संदेशखालि का दौरा करने से रोक दिया। पुलिस निषेधाज्ञा का हवाला दे रही है। हमने कहा कि हममें से केवल चार लोग जाएंगे, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई।”
केंद्रीय दल अब कोलकाता में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात करेगा।
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा

Facebook


