बंगाल: भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की ‘गोली मारकर हत्या’
बंगाल: भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की ‘गोली मारकर हत्या’
बोलपुर, 27 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के त्रिशूलापट्टी इलाके में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान चंदन भल्ला (46) के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंडेश ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा, “मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम होने के बाद ही चल सकेगा।”
पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, भल्ला को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर चले गए थे।
भाजपा के बोलपुर संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष श्यामापद मंडल ने कहा कि भल्ला पार्टी के “पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता” थे। मंडल ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पार्टी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हम चाहते हैं कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करे।”
भाषा अमित
अमित

Facebook


