एसआईआर पारदर्शी प्रक्रिया, अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस: ओडिशा के मुख्यमंत्री

एसआईआर पारदर्शी प्रक्रिया, अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस: ओडिशा के मुख्यमंत्री

एसआईआर पारदर्शी प्रक्रिया, अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस: ओडिशा के मुख्यमंत्री
Modified Date: September 28, 2026 / 12:40 am IST
Published Date: September 28, 2026 12:40 am IST

भुवनेश्वर, 27 सितंबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पारदर्शी और प्रौद्योगिकी आधारित है।

माझी ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने में विफल रहने के बाद कांग्रेस देश में ‘‘अराजकता’’ फैलाने की कोशिश कर रही है।

माझी ने राज्य अतिथि गृह में संवाददाताओं से बातचीत में उन आरोपों को खारिज किया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अन्य दो निर्वाचन आयुक्तों की अनदेखी करते हुए एकतरफा फैसले लिये।

उन्होंने इस आरोप को ‘‘पूरी तरह झूठा और राजनीतिक रूप से प्रेरित’’ बताया। माझी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस लोगों को गुमराह करके पूरे देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। 60 वर्षों के शासनकाल में आपातकाल लगाने सहित कई कारणों से आलोचनाओं का सामना कर चुकी पार्टी अब राजनीतिक लाभ के लिए निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।’’

उन्होंने मतदाता सूचियों से करीब 13 करोड़ नाम हटाए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इनमें से 2.8 करोड़ मतदाता मृत पाए गए, तीन करोड़ अनुपस्थित थे, 6.3 करोड़ स्थानांतरित हो चुके थे और एक करोड़ मतदाता कई स्थानों पर पंजीकृत थे।

मुख्यमंत्री ने नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के 17.38 करोड़ ‘जेन-जी’ मतदाता हैं। हर महीने करीब 50,000 युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। फॉर्म-6 में कोई अनियमितता नहीं है, बल्कि इसे और सरल बनाया गया है।’’

भाषा जितेंद्र अमित

अमित


लेखक के बारे में