खराब मौसम के कारण बंगाल के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में कोलाघाट में उतरा

Ads

खराब मौसम के कारण बंगाल के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में कोलाघाट में उतरा

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 02:59 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 02:59 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

कोलकाता, 11 अगस्त (भाषा) खराब मौसम के कारण मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पश्चिम मेदिनीपुर जिले में अपने गंतव्य स्थल केशपुर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री केइन जिलों में कई कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।

केशपुर में शुभेंदु अधिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री बांकुड़ा जिले के लिए रवाना होंगे, जहां उनका एक प्रशासनिक बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है।

यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि शुभेंदु अधिकारी बांकुड़ा तक की अपनी आगे की यात्रा सड़क मार्ग से करेंगे या हवाई मार्ग से।

एक सूत्र ने बताया कि इससे पहले कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसे मुख्यमंत्री के उसमें सवार होने से पहले ही ठीक कर लिया गया था।

उसी हेलीकॉप्टर से अपने गंतव्य के लिए निकलने के बावजूद केशपुर में खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री को कोलाघाट में उतरना पड़ा और बाकी का सफर कार से तय करना पड़ा। केशपुर में मंगलवार सुबह कई बार गरज के साथ बारिश हुई थी जिससे कार्यक्रम स्थल पर बने अस्थायी हेलीपैड पर पानी भर गया था।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश