बंगाल सरकार ने जिला अधिकारियों और पुलिस को संवेदनशील मतदान क्षेत्रों का दौरा करने का निर्देश दिया
बंगाल सरकार ने जिला अधिकारियों और पुलिस को संवेदनशील मतदान क्षेत्रों का दौरा करने का निर्देश दिया
कोलकाता, 14 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस को विधानसभा चुनावों से पहले विश्वास बढ़ाने के उपायों के तहत अगले तीन दिनों के भीतर संवेदनशील क्षेत्रों का संयुक्त दौरा करने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला ने एक पत्र में जिलाधिकारियों(डीएम), पुलिस आयुक्तों (सीपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) से उन इलाकों की पहचान करने को कहा है जहां पिछले चुनावों के दौरान हिंसा या धमकी की घटनाएं हुई थीं।
पत्र में कहा गया है, ‘‘डीएम/डीईओ को सीपी/एसपी और जिला बल समन्वयकों के साथ अगले दो-तीन दिनों के भीतर ऐसे स्थानों का दौरा करना चाहिए।’’ पत्र में यह भी कहा गया है कि जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए इन दौरों को मीडिया द्वारा कवर किया जाना चाहिए।
एक अधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य मतदाताओं को आश्वस्त करना और चिह्नित क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है।
सभी जिला अधिकारियों को 16 अप्रैल को शाम पांच बजे तक संयुक्त दौरों पर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
भाषा संतोष पवनेश
पवनेश

Facebook


