बंगाल: फेरीवालों ने रेलवे स्टेशनों से हटाये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया
बंगाल: फेरीवालों ने रेलवे स्टेशनों से हटाये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया
(फोटो के साथ)
कोलकाता, 22 मई (भाषा) सीआईटीयू से संबद्ध पश्चिम बंगाल रेलवे हॉकर यूनियन से जुड़े फेरीवालों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों से हटाये जाने के विरोध में कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया।
रेलवे अधिकारी पुलिस की सहायता से हावड़ा और सियालदह समेत विभिन्न स्टेशनों पर अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहे हैं।
यूनियन ने दावा किया कि फेरीवालों की आजीविका छिन गई है। इसने फेरीवालों के पुनर्वास की मांग की।
अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म और आसपास के अन्य क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने फेरीवालों को हटाने का कदम उठाया है।
भाषा
देवेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


