बंगाल चुनाव: शुरुआती रुझान में कांग्रेस की मौसम नूर आगे

बंगाल चुनाव: शुरुआती रुझान में कांग्रेस की मौसम नूर आगे

बंगाल चुनाव: शुरुआती रुझान में कांग्रेस की मौसम नूर आगे
Modified Date: May 4, 2026 / 10:16 am IST
Published Date: May 4, 2026 10:16 am IST

कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मालतीपुर से कांग्रेस उम्मीदवार मौसम नूर आगे चल रही हैं और पार्टी दो अन्य विधानसभा सीटों पर भी आगे है। टीवी चैनलों के शुरुआती रुझानों से यह जानकारी मिली है।

टीवी चैनलों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पार्टी को इसी जिले की मोथाबाड़ी सीट पर भी बढ़त हासिल है। मोथाबाड़ी में इस साल अप्रैल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में नाम हटाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने न्यायिक अधिकारियों का घेराव किया था।

नूर ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में प्रतिक्रिया देते हुए बताया, ‘हमें जनता पर भरोसा है और नतीजे सब कुछ बता देंगे। मुझे जीत का पूरा विश्वास है।’

जनवरी में नूर ने तृणमूल कांग्रेस में कुछ समय बिताने के बाद पुन: कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

खबरों के अनुसार, मालदा जिले की छह विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है, जबकि तृणमूल को चार सीटों पर बढ़त हासिल है।

मालदा उन जिलों में शामिल है जहां एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सबसे अधिक नाम हटाए गए।

भाषा तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में