बंगाल: लोगों से पैसे ऐंठने के आरोपी टीएमसी नेता को गंजा करके, जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया

बंगाल: लोगों से पैसे ऐंठने के आरोपी टीएमसी नेता को गंजा करके, जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया

बंगाल: लोगों से पैसे ऐंठने के आरोपी टीएमसी नेता को गंजा करके, जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया
Modified Date: June 7, 2026 / 05:19 pm IST
Published Date: June 7, 2026 5:19 pm IST

कोलकाता, सात जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में गुस्साई भीड़ ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता का सिर मूंड दिया, उसे जूतों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस का यह नेता कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से पैसे वसूलता था।

अमरदाहा गांव के निवासियों ने आरोप लगाया कि संन्यासी मन्ना विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठता था। उनका यह दावा भी है कि उसके घर से कई आधार कार्ड और मनरेगा योजना के जॉब कार्ड बरामद किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कथित तौर पर ग्रामीणों को मन्ना के गले में जूतों की माला डालते और उसका सिर मुंडवाते हुए देखा गया।

पुलिस ने मन्ना को ग्रामीणों की भीड़ से बचाकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मन्ना को उग्र भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आरोपों की जांच की जाएगी, हालांकि अभी तक उसके खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पीटीआई वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है।

रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद से स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ व्यापक विरोध-प्रदर्शन और सार्वजनिक नाराजगी देखने को मिली है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में