भिवाड़ी फैक्टरी हादसा: प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता की घोषणा
भिवाड़ी फैक्टरी हादसा: प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता की घोषणा
जैसलमेर, 16 फरवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिकी क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में आग से हुई त्रासदी पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्हें पूरी मदद देने और घायलों के हरसंभव उपचार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मृतकों के आश्रितों को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने निर्देश दिया है कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता तत्काल सुनिश्चित की जाए।
उल्लेखनीय है कि भिवाड़ी कस्बे में सोमवार को पटाखे बनाने वाली अवैध फैक्टरी में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
भाषा पृथ्वी गोला
गोला

Facebook


