6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ा ऐलान, अगले माह PF खाते में आएंगे ज्यादा पैसे.. मिलेगा 2020-21 का बकाया ब्याज

6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ा ऐलान, अगले माह PF खाते में आएंगे ज्यादा पैसे.. मिलेगा 2020-21 का बकाया ब्याज

6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ा ऐलान, अगले माह PF खाते में आएंगे ज्यादा पैसे.. मिलेगा 2020-21 का बकाया ब्याज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: June 2, 2021 3:33 am IST

नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अगले महीने से PF खाते में ज्यादा पैसे आ सकते हैं। दरअसल, एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

पढ़ें- यूपी के गोंडा में सिलेंडर ब्लास्ट से ढहा दो मंजिला मकान, 8 की मौत, 14 लोगों को किया गया रेस्क्यू

कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज को जुलाई अंत तक देने की घोषणा जल्द हो सकती है। इस मामले में EPFO को श्रम मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। इस प्रक्रिया को जल्द ही शुरू करने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें- ईरान की परमाणु क्षमता को बेअसर करने के लिए अमेरिका..

पिछले साल 2019-20 का ब्याज मिलने में कई EPFO अकाउंट होल्डर्स को 10 महीने तक का लंबा इंतजार करना पड़ा था। EPFO ने फिस्कल ईयर 2020-21 के लिए ब्याज दरों को बिना बदलाव के 8.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया था। इसके अलावा EPFO ने देश भर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते अकाउंट होल्डर्स को नॉन रिफंडेबल कोविड-19 एडवांस के पैसे निकालने की मजूरी दी थी।

पढ़ें- पानी लाने मस्जिद गई नाबालिग लड़की से मौलवी ने किया …

6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

श्रम मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद PF के दायरे में आने वाले देशभर के करीब 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए यह राहत की खबर हो सकती है।

पढ़ें- मोदी सरकार के 7 साल पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्…

EPFO की तरफ से फिस्कल ईयर 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज को जुलाई के आखिरी तक दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्याज का पैसा कर्मचारियों के अकाउंट में सीधे क्रेडिट किया जा सकता है।


लेखक के बारे में