इटली से भारत आया कोरोना बम! चार्टर्ड फ्लाइट में 125 यात्री निकले कोविड पॉजिटिव

पंजाब में चुनावी रैलियों और जनसभाओं के बीच कोविड की तीसरी लहर के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस बीच अमृतसर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

इटली से भारत आया कोरोना बम! चार्टर्ड फ्लाइट में 125 यात्री निकले कोविड पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: January 6, 2022 4:48 pm IST

125 passengers tested positive 

अमृतसर। पंजाब में चुनावी रैलियों और जनसभाओं के बीच कोविड की तीसरी लहर के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस बीच अमृतसर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां इटली से अमृतसर पहुंची चार्टड प्लेन के 125 यात्री कोविड पॉजिटिव निकले हैं।

ये भी पढ़ें: इन 7 जिलों के रेत ठेके निरस्त | 100 करोड़ रु से ज्यादा की सिक्योरिटी मनी भी हुई जब्त

अमृतसर हवाई अड्डे के निदेशक वीके सेठ के मुताबिक, इटली से अमृतसर पहुंची चार्टर्ड फ्लाइट के 125 यात्री कोविड पॉजिटिव निकले हैं। फ्लाइट के अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर हुए कोविड -19 के दौरान इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। विमान में कुल 179 यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें: अगर जान को खतरा होना पता था तो गए क्यों.. पीएम मोदी सुरक्षा के बहाने कर रहे राजनीति- सीएम बघेल


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com