छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, शीर्ष नक्सली ढेर: शाह

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, शीर्ष नक्सली ढेर: शाह

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, शीर्ष नक्सली ढेर: शाह
Modified Date: September 11, 2025 / 09:57 pm IST
Published Date: September 11, 2025 9:57 pm IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें शीर्ष नक्सली मॉडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए हैं।

बालकृष्ण के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गये थे।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी ने संयुक्त अभियान चलाकर ₹एक करोड़ के इनामी मॉडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज समेत 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है।’’

गृह मंत्री ने कहा कि शेष नक्सलियों को समय रहते आत्मसमर्पण कर देना चाहिए क्योंकि 31 मार्च 2026 से पहले लाल आतंक का पूर्ण सफाया निश्चित है।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में