पति हैरान, ससुराल वाले परेशान, वेलेंटाइन डे पर हुई शादी, दो दिन बाद नवविवाहिता ने दिया बेटी को जन्म

पति हैरान, ससुराल वाले परेशान, वेलेंटाइन डे पर हुई शादी, दो दिन बाद नवविवाहिता ने दिया बेटी को जन्म

पति हैरान, ससुराल वाले परेशान, वेलेंटाइन डे पर हुई शादी, दो दिन बाद नवविवाहिता ने दिया बेटी को जन्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: February 18, 2020 11:11 am IST

अंबाला: हरियाणा के अंबाला से एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल वेलें​टाइन डे पर एक युवक-युवती शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन शादी के दो ही दिन बाद नवविवाहिता ने एक बेटी को जन्म दिया है। मामले की जानकारी जब युवती के ससुराल वालों को पता चली तो उनके होश उड़ गए। वहीं, अब ससुराल में बवाल मचा हुआ है। युवती का पति और उसके ससुराल वाले बच्चे और नवविवाहिता को अपनाने से इनकार कर रहे हैं।

Read More: वृंदा करात ने अमित शाह को बताया हेट मिनिस्टर, कहा- देश को केंद्र सरकार से सबसे ज्यादा खतरा

मिली जानकारी के अनुसार मामला अंबाला शहर के मनमोहन नगर का है। यहां 14 फरवरी को एक युवक और एक युवती की शादी हुई थी। शादी के दो दिन बाद अचानक नवविवाहिता का रक्त स्त्राव होने लगा था। इसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि अभी अवैध संबंध या किसी और से प्रेम प्रसंग जैसे कुछ मामले का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल युवती का उपचार अस्पताल में जारी है।

Read More: MIC की पहली बैठक 19 फरवरी को, दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लिनिक- मॉडल स्कूल बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा संभव

इस घटना को लेकर अंबाला सिटी में महिला थाने की प्रभारी सुनीता ने बताया कि डॉक्टरों से हमारी बातचीत हुई। उनका कहना है कि लड़की को ब्लीडिंग होती थी, जिसकी वजह से उसे इस बात का पता भी नहीं चला। लड़की के साथ सिर्फ उसकी बहन ही थी। ससुराल का कोई व्यक्ति वहां पर मौजूद नहीं था।

Read More: ट्रंप के काफिले की गाड़ियां पहुंची अहमदाबाद, सेना के उपग्रह को लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग करेगी कार, दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम.. देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"