दिल्ली चुनाव में जीत की ओर अग्रसर भाजपा, पंजाब-हरियाणा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

दिल्ली चुनाव में जीत की ओर अग्रसर भाजपा, पंजाब-हरियाणा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

दिल्ली चुनाव में जीत की ओर अग्रसर भाजपा, पंजाब-हरियाणा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Modified Date: February 8, 2025 / 04:00 pm IST
Published Date: February 8, 2025 4:00 pm IST

चंडीगढ़, आठ फरवरी (भाषा) दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीत की ओर अग्रसर होने के साथ ही हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने यहां सेक्टर-37 में स्थित भाजपा मुख्यालय में ढोल बजाकर नृत्य किया और पटाखे फोड़े।

हरियाणा के करनाल और कुरुक्षेत्र में भी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं।

मतगणना के ताजा रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा की पंजाब इकाई के महासचिव सुभाष शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह अरविंद केजरीवाल के झूठ और बेईमानी की हार है। आज दिल्ली की जनता ने दिखा दिया कि झूठे वादे करके आप लंबे समय तक शासन नहीं कर सकते।’’

भाजपा नेता और पूर्व सांसद परनीत कौर ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि भाजपा जीत रही है।’’

कौर ने कहा, ‘‘इसका पंजाब में असर होगा… क्योंकि वे अपने ‘दिल्ली मॉडल’ के बारे में बोलते रहते थे।’’

उन्होंने कहा कि उनके ‘आम आदमी क्लिनिक’ यहां काम नहीं कर पाए और ‘‘उन्होंने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए।’’

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में