महंगाई को रोकने, जनता की आकांक्षाएं पूरी करने में विफल रही भाजपा: गौरव गोगोई
महंगाई को रोकने, जनता की आकांक्षाएं पूरी करने में विफल रही भाजपा: गौरव गोगोई
गुवाहाटी, सात जून (भाषा) कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने रविवार को आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा नीत राज्य सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रही है।
उन्होंने दावा किया कि आवश्यक वस्तुओं और ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने में सरकार की अक्षमता ने उसके “जनविरोधी चरित्र” को उजागर कर दिया है।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “जनता ने भारी समर्थन देकर उन्हें सत्ता में पहुंचाया, लेकिन भाजपा नीत सरकार आम लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रही है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का नेतृत्व जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय मंत्रिमंडल से जुड़े फैसलों में व्यस्त है।
गोगोई ने कहा, “मुख्यमंत्री कई असंतुष्ट विधायकों को संतुष्ट करने में व्यस्त हैं, जबकि उन्होंने मूल्य वृद्धि और अस्थिर बाजार के कारण जनता को हो रही परेशानियों को भुला दिया है।”
भाषा जोहेब नरेश
नरेश

Facebook


