छत्रपति संभाजीनगर में महापौर पद के लिए भाजपा ने, उप महापौर पद के लिए शिवसेना ने उम्मीदवार उतारे

छत्रपति संभाजीनगर में महापौर पद के लिए भाजपा ने, उप महापौर पद के लिए शिवसेना ने उम्मीदवार उतारे

छत्रपति संभाजीनगर में महापौर पद के लिए भाजपा ने, उप महापौर पद के लिए शिवसेना ने उम्मीदवार उतारे
Modified Date: February 6, 2026 / 03:46 pm IST
Published Date: February 6, 2026 3:46 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर, छह फरवरी (भाषा) छत्रपति संभाजीनगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को महापौर पद के चुनाव के लिए अपने पार्षद समीर राजुरकर को मैदान में उतारा है।

शिवसेना के राजेंद्र जंजाल उप महापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

दोनों दलों ने 15 जनवरी को हुए नगर निगम चुनाव अलग-अलग लड़े थे। लेकिन अब उन्होंने 10 फरवरी को होने वाले महापौर चुनाव के लिए हाथ मिला लिया है।

दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा राज्य सरकार में मंत्री और भाजपा नेता अतुल सावे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में की। भाजपा और शिवसेना नेताओं की बैठक के बाद यह घोषणा की गई।

छत्रपति संभाजीनगर के 115 सदस्यीय नगर निगम के चुनाव में, भाजपा 57 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, उसके बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 33 सीट जीतीं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना सिर्फ 13 सीट जीत पाई, जबकि शिवसेना (उबाठा) और वंचित बहुजन आघाड़ी को क्रमशः छह और चार सीट मिलीं।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में