भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए ‘विस्तारकों’ के प्रशिक्षण के लिए बैठक की
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए ‘विस्तारकों’ के प्रशिक्षण के लिए बैठक की
हैदराबाद, 28 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों के (पार्टी) ‘विस्तारकों’ को प्रशिक्षित करने के लिए बुधवार को यहां दो दिवसीय बैठक शुरू की। ये विस्तारक 2024 के लोसकभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूर्णकालिक रूप से काम करेंगे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में करीब 100 विस्तारक भाग ले रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में वी सतीश, विनोद तावड़े, तेलंगाना के पार्टी मामलों के प्रभारी तरूण चुग और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सासंद बांदी संजय कुमार समेत कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने आज भाग लिया।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष के बृहस्पतिवार को इस बैठक में भाग लेने की संभावना है।
भाषा
राजकुमार संतोष
संतोष

Facebook


