भाजपा नेता राधा अग्रवाल ने पायलट की कांग्रेस के प्रति निष्ठा पर सवाल उठाया, गहलोत ने किया पलटवार

भाजपा नेता राधा अग्रवाल ने पायलट की कांग्रेस के प्रति निष्ठा पर सवाल उठाया, गहलोत ने किया पलटवार

भाजपा नेता राधा अग्रवाल ने पायलट की कांग्रेस के प्रति निष्ठा पर सवाल उठाया, गहलोत ने किया पलटवार
Modified Date: April 27, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: April 27, 2026 10:15 pm IST

जयपुर, 27 अप्रैल (भाषा) भाजपा की राजस्थान इकाई के प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने सोमवार को कांग्रेस नेता और टोंक विधायक सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए उनकी राजनीतिक निष्ठा पर सवाल उठाया और दावा किया कि ‘‘उनका एक पैर पार्टी में है जबकि दूसरा कहीं और।’’

अग्रवाल की टिप्पणी के जवाब में, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोर देकर कहा कि पायलट के दोनों पैर कांग्रेस पार्टी में मजबूती से जमे हुए हैं और वहीं रहेंगे।

गहलोत की पिछली कांग्रेस सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे पायलट ने 2021 में 18 अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी। इस बगावत से राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था, जिसे पार्टी नेतृत्व के हस्तक्षेप से सुलझाया गया। गहलोत ने आरोप लगाया था कि यह भाजपा द्वारा उनकी सरकार को गिराने की साजिश थी, जिसमें पायलट और अन्य विधायकों को मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

यहां पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि पायलट ने अतीत की गलतियों के परिणामों से सबक ले लिया है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूरी पार्टी उनका समर्थन करती है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘उन्हें इस तरह की गलतियां करने के परिणामों का एहसास हो गया है। उन्होंने अब अपनी गलती समझ ली है और उसे सुधार लिया है। मुझे उम्मीद है कि वे फिर कभी हमें छोड़कर नहीं जाएंगे, और पूरी पार्टी उनके साथ एकजुट है।’’

दरअसल सोमवार को टोंक में एक कार्यक्रम के दौरान, अग्रवाल ने पायलट का नाम लिए बिना उन्हें ‘धोखेबाज’ कहा था और कहा कि टोंक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायकों के चुने जाने का इतिहास रहा है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रतिनिधि ‘गैर-स्थानीय’ हैं।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘आश्चर्य होता है कि वह आपके टोंक के निवासी भी नहीं। टोंक तो बहुत दूर… वह आपके राजस्थान के भी निवासी नहीं।’

अग्रवाल ने कहा, ‘‘ ये कौनसी आपने प्रथा बना ली? किसी भी प्रदेश से कोई व्यक्ति भेज दिया जाए तो आप उसे माला पहना देते हो..।’’

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में