बीजेपी नेता मौसमी चटर्जी ने सार्वजानिक कार्यक्रम में लड़कियों को कपड़े पहनने की दी नसीहत

Ads

बीजेपी नेता मौसमी चटर्जी ने सार्वजानिक कार्यक्रम में लड़कियों को कपड़े पहनने की दी नसीहत

  •  
  • Publish Date - January 24, 2019 / 08:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

सूरत। बीजेपी नेत्री और अपने समय की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने भरे कार्यक्रम के दौरान एक लड़की को कपडे पहनने की नसीहत दे डाली। लेकिन उन्हें थोड़ी देर में ही यह बात समझ आ गई कि उन्होंने भरे मंच से ऐसी बात कह दी है। उसके बाद मौसमी ने अपने वक्तव्य को बदलते हुए यह कह दिया कि वे उन्हें यह सब एक माँ की हैसियत से समझा रही हैं।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”hi” dir=”ltr”>BJP leader&amp;actor Moushumi Chatterjee to an anchor at an even in Surat: Aap ye samajhiye ke kya pehena chahiye, Mandir mein jeans pehen ke nahi ja sakti, takleef hogi, salwar kameez, sari pehen lijiye. Ye hamari virasat hai. Main ye ek Ma ki tarah aapko keh rahi hoon (21.1.19) <a href=”https://t.co/HPHXDJWOSj”>pic.twitter.com/HPHXDJWOSj</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1088342716994338816?ref_src=twsrc%5Etfw”>January 24, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

 

दरअसल मौसमी चटर्जी सूरत के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रही थी।उसी दौरान कार्यक्रम की मेजबानी कर रही लड़की जींस टी शर्ट पहन कर आई थी। उसे देखकर मौसमी अचानक सीख देने लगी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की होस्ट पूजा वहां मौजूद दर्शकों से मौसमी चाटर्जी का परिचय कराया तो उन्होंने पूजा के हाथ से ही माइक छीनते हुए उसके कपड़ो पर सीख दे डाली। उन्होंने लड़की से यह तक पूछ लिया कि आप मंदिर में सलवार कमीज या साडी पहन कर जाती हैं तो फिर आम जगह क्यों नहीं।

इस पूरे मामले पर सूरत की रहने वाली मेजबान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मौसमी चटर्जी दो साल पहले ही भाजपा में शामिल हुई थी। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी में थी। मौसमी ने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव में उनकी हार हुई थी जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें राजनीति नहीं आती है।

 

ताजा खबर