भाजपा विधायक ने कक्षाओं में हाजिरी के समय ‘यस सर’ के बजाय ‘जय श्री राम’ बोलने का समर्थन किया

भाजपा विधायक ने कक्षाओं में हाजिरी के समय ‘यस सर’ के बजाय ‘जय श्री राम’ बोलने का समर्थन किया

भाजपा विधायक ने कक्षाओं में हाजिरी के समय ‘यस सर’ के बजाय ‘जय श्री राम’ बोलने का समर्थन किया
Modified Date: May 22, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: May 22, 2026 6:49 pm IST

बेंगलुरु, 22 मई (भाषा) कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जी जनार्दन रेड्डी ने पार्टी के पूर्व नेता एवं विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के उस कथित बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों से कक्षा में हाजिरी के दौरान शिक्षकों द्वारा नाम पुकारे जाने पर ‘यस सर’ के बजाय ‘जय श्री राम’ कहकर जवाब देने का आह्वान किया है।

पूर्व मंत्री रेड्डी का हालिया बयान सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

रेड्डी ने कहा, ‘‘हालांकि यतनाल का अब हमारी पार्टी से कोई संबंध नहीं है, फिर भी उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात कही है: कि स्कूल में हाजिरी के दौरान, जब शिक्षक छात्रों का नाम पुकारें, तो उन्हें ‘यस सर’ के बजाय ‘जय श्री राम’ कहना चाहिए। मैं इस आह्वान का शत प्रतिशत समर्थन करता हूं।’’

उन्होंने हाल में कोप्पल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘जब भी मैं किसी स्कूल या कॉलेज में जाता हूं, तो मैं भी इसी तरह की अपील करता हूं… विद्यार्थी भगवा शॉल और भगवा पगड़ी पहनकर आएं; हम भारतीय हैं, यह हिंदुत्व का मामला है, हमारे देश का, हमारे सनातन धर्म का।’’

ये टिप्पणियां सरकार के उस फैसले पर प्रतिक्रिया प्रतीत होती हैं जिसमें विद्यार्थियों को स्कूलों में हिजाब और अन्य धार्मिक प्रतीक पहनने की अनुमति दी गई है।

राज्य की कांग्रेस सरकार ने कक्षाओं में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने संबंधी 2022 के आदेश को पिछले सप्ताह वापस ले लिया था।

भाषा देवेंद्र वैभव

वैभव


लेखक के बारे में