भाजपा सांसद ने पाकिस्तान में सिख दंपति की हत्या की निंदा की

भाजपा सांसद ने पाकिस्तान में सिख दंपति की हत्या की निंदा की

भाजपा सांसद ने पाकिस्तान में सिख दंपति की हत्या की निंदा की
Modified Date: June 18, 2026 / 08:29 pm IST
Published Date: June 18, 2026 8:29 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक गुरुद्वारे के अंदर सिख दंपति की हत्या की निंदा की और वहां की सरकार से हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।

इस घटना को ‘‘बर्बर और बेहद परेशान करने वाली’’ बताते हुए, राज्यसभा सदस्य ने पाकिस्तान पर अपने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक गुरुद्वारे के भीतर अज्ञात हमलावरों ने सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पेशावर से करीब 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में मरदान के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई।

चुघ ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं अल्पसंख्यकों और उनके मानवाधिकारों की रक्षा करने में नाकाम रहने के लिए पाकिस्तान सरकार की कड़ी निंदा करता हूं। यह घटना अल्पसंख्यकों के प्रति पाकिस्तान के असंवेदनशील रवैये को दर्शाती है।’’

भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि क्या यह अल्पसंख्यकों के खिलाफ सरकार-समर्थित आतंकवाद का मामला है? उन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा करने में नाकाम रहने के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने के वास्ते अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से दखल देने की मांग की।

चुघ ने कहा कि इस हमले ने पाकिस्तान में सिखों और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों के बीच डर पैदा कर दिया है।

उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और खैबर पख्तूनख्वा सरकार से आग्रह किया कि वे हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करें और उन्हें सजा दिलाएं।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में