भाजपा ने बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया
भाजपा ने बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया
नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में अपने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पार्टी का केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया।
पार्टी ने असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा को भी केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
पार्टी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को असम में भाजपा के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पश्चिम बंगाल में भाजपा के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
सोमवार को घोषित विधानसभा चुनाव के परिणामों में भाजपा ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया और असम में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा

Facebook


