Firecracker Factory Blast News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, अब तक इतने लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल

Firecracker Factory Blast News: हुनान प्रांत के लियुयांग शहर में पटाखा कारखाने में विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।

Firecracker Factory Blast News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, अब तक इतने लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल

Firecracker Factory Blast News/ Image Source : screengrab

Modified Date: May 5, 2026 / 03:23 pm IST
Published Date: May 5, 2026 3:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चीन के हुनान प्रांत के लियुयांग शहर में पटाखा कारखाने में हुआ ब्लास्ट।
  • इस विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।
  • इस हादसे में 61 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Firecracker Factory Blast News: बीजिंग: चीन के हुनान प्रांत के लियुयांग शहर में पटाखा कारखाने में विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट सोमवार दोपहर को हुनान प्रांत की राजधानी चांगशा के शहर लियुयांग में ‘हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिसप्ले कंपनी’ के कारखाने में हुआ। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कई किलोमीटर तक तबाही का मंजर दिखा।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

राहत अभियान के लिए पांच दलों में 480 से अधिक बचावकर्मियों को तैनात किया गया है और तीन रोबोट को भी लगाया गया है। बचाव अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हुए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दूसरे दौर का तलाश अभियान अभी जारी है। (Firecracker Factory Blast News) चीन दुनिया के प्रमुख पटाखा निर्माता और निर्यातक देशों में से एक है। स्थानीय सरकारी समाचार एजेंसी की खबर अनुसार, घटनास्थल के पास दो बारूद गोदाम होने के मद्देनजर बचावकर्मियों ने आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और इलाके की घेराबंदी कर दी है।

मेयर ने व्यक्त किया शोक

Firecracker Factory Blast News:  चांगशा के मेयर चेन बोझांग ने लोगों की मौत पर प्रति शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों, प्रभावित निवासियों तथा समाज को सांत्वना दी। ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार एक संवाददाता सम्मेलन में मेयर ने कहा, ‘‘हम इस हादसे से बेहद दुखी हैं और इसका बेहद अफसोस है।’’ (Firecracker Factory Blast News) आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी के लिए अपने विशेषज्ञ घटनास्थल पर भेज दिए हैं। खबर के अनुसार, कंपनी के प्रमुख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.