Dhar Accident News: मजदूरों को अंदाजा नहीं था कि पलक झपकते आ जाएगी मौत, बोरवेल गाड़ी ने ऐसे ली जान, छत्तीसगढ़ के इतने लोगों की दर्दनाक मौत
Dhar Accident News: मजदूरों को अंदाजा नहीं था कि पलक झपकते आ जाएगी मौत, बोरवेल गाड़ी ने ऐसे ली जान, छत्तीसगढ़ के इतने लोगों की दर्दनाक मौत
Dhar Accident News/Photo Credit: AI Image
- दर्दनाक हादसा, 3 मजदूरों की मौत
- अंधेरे में ट्रक रिवर्स करने से हुआ हादसा
- ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन जब्त
Dhar Accident News: धार जिले में दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। यहां पीथमपुर के सेक्टर-1 में बोरवेल गाड़ी को रिवर्स करने के दौरान तीन मजदूर चपेट में आ गए, नीचे दबने से तीनों की जान चली गई। मृतक तीनों मजदूर छत्तीसगढ़ के बताए जा रहें हैं। ड्राइवर को किया गिरफ्तार, मशीन जब्त
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा (Dhar Accident News) पीथमपुर के सेक्टर-1 में सुबह करीब 4 बजे गवला में हुआ है, रातभर चले बोरवेल का काम जब सुबह खत्म होने के बाद खेत में बोरिंग का काम कर रहे छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर थकान के कारण पास खड़ी सपोर्टिंग एयर गाड़ी के नीचे ही सो गए थे। इसी दौरान पास खड़े सपोर्टिंग वाहन के चालक ने अंधेरे में ट्रक को रिवर्स कर दिया। हादसे में पीछे सो रहे तीनों मजदूर पहिए के नीचे आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
तीनों मृतक छत्तीसगढ़ के थे
पुलिस ने बताया कि गवला निवासी सुभाष चौहान और रुदन सिंह सोलंकी के खेत पर बोरवेल खनन (Dhar Accident News) का कार्य चल रहा था। हादसे में मृतकों की पहचान रामचरण पुत्र मेघनाद (56) निवासी खरधाढ़ी, भानुप्रताप पुत्र त्रिभुवन साय (19) निवासी सोनगेरसा और अरविंद पुत्र नमूलराम (22) निवासी करमापारा जिला छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार (Dhar Accident News) कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें
- जेएलआर ने ब्रिटेन से आयातित मॉडलों के दाम 75 लाख रुपये तक घटाए
- राजस्थान : हेरोइन व हथियारों की तस्करी के आरोप में पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
- Firecracker Factory Blast News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, अब तक इतने लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल
- भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक ने 2021 में मारे गए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंडन कराया

Facebook


