CM Himanta Biswa Sarma Statement: ‘बंगाल की जीत देश की जीत, असम की जनता को भी धन्यवाद’, चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया लोगों का आभार
CM Himanta Biswa Sarma Statement: असम और बंगाल विधासनभा चुनाव में मिली जीत के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान सामने आया है।
CM Himanta Biswa Sarma Statement/ Image Credit: IBC24 File
CM Himanta Biswa Sarma Statement: गुवाहाटी: सोमवार को जारी हुए परिणामों में भाजपा ने असम में शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी की है। असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिन 90 सीट पर चुनाव लड़ा उनमें से 82 पर जीत हासिल की जबकि उसके सहयोगी दाल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 11 सीट पर चुनाव लड़ा और 10 सीट पर जीत हासिल की तथा असम गण परिषद (अगप) ने 26 सीट पर चुनाव लड़ा जबकि 10 सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा ने राज्य में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया। इससे पहले उसने 2021 और 2016 में 60 सीट जीती थीं। असम और बंगाल विधासनभा चुनाव में मिली जीत के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान सामने आया है।
सीएम सरमा ने असं की जनता को कहा धन्यवाद
अपने बयान में सीएम सरमा ने कहा कि, “मैं असम की जनता का धन्यवाद करता हूँ। प्रधानमंत्री पर आपने जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए हम आपके बहुत आभारी हैं। असम में विकास की गंगा निरंतर बहती रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार और असम सरकार ‘डबल सरकार’ के रूप में मिलकर काम करेंगी। हिंदुओं ने हमें जिताने के लिए अपनी पूरी कोशिश की, (CM Himanta Biswa Sarma Statement) और मुझे पूरा विश्वास था कि हिंदू समुदाय और असम के मुसलमान हमारे पक्ष में ही मतदान करेंगे।”
#WATCH | Guwahati: Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “I thank the people of Assam. We are very grateful for the confidence you have shown in the Prime Minister. To ensure that the Ganga of development continues to flow in Assam, the Government of India and the Government of… pic.twitter.com/QuJQumuuNK
— ANI (@ANI) May 5, 2026
बंगाल की जीत देश की जीत: सीएम सरमा
CM Himanta Biswa Sarma Statement: बंगाल चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि,”बंगाल की जीत देश की जीत है। बंगाल में जो राष्ट्र-विरोधी गतिविधियाँ हो रही थीं, उनकी वजह से पूरे भारत और उत्तरी भारत को असुरक्षित महसूस हो रहा था, सीमाएँ खुली हुई थीं और आपराधिक गतिविधियाँ खुलेआम हो रही थीं। आप कहीं भी कोई अपराध करके भाग सकते थे और बंगाल में सुरक्षित पनाह पा सकते थे।” (CM Himanta Biswa Sarma Statement) उन्होंने आगे कहा कि, “हमें कुछ भी नया करने की ज़रूरत नहीं है। हमने पिछले 10 सालों में असम में पहले ही बहुत सारा काम शुरू कर दिया है। हम उस काम को जारी रखेंगे और उसे तेज़ी से आगे बढ़ाएँगे।”
#WATCH | Guwahati: Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “Bengal’s victory is a victory for the country. The anti-national activities that were taking place in Bengal, the whole of India and North India felt insecure because of West Bengal, the borders were open, and criminal… pic.twitter.com/OiTamJBDoE
— ANI (@ANI) May 5, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Who is New CM of West Bengal: भाजपा ने ढूंढ निकाला ममता बनर्जी का काट, सीएम के लिए फिल्मी दुनिया से नाता रखने वाली धाकड़ लेडी का नाम आया सामने, अमित शाह के आब्जर्वर बनते ही चर्चा तेज
- Bhilai Crime News: शादी में गया था परिवार, घर से इतने लाख का जेवर ले उड़े चोर, वारदात का तरीका जान पुलिस का भी चकराया माथा
- M&M Q4 Results: ऑटो कंपनी का तगड़ा प्रदर्शन! Q4 में 42% प्रॉफिट के साथ हर शेयर पर 33 रुपये डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की खुशी हुई डबल

Facebook


