जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन खत्म, भाजपा ने किया ऐलान

Ads

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन खत्म, भाजपा ने किया ऐलान

  •  
  • Publish Date - June 19, 2018 / 09:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन टूट गया है। भाजपा ने आज गठबंधन खत्म होने की घोषणा करते हुए महबूबा मुफ्ती सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। दोनों दलों में सीजफायर को लेकर मतभेद चल रहे थे, जिसकी परिणीति आज गठबंधन के टूटने के रुप में हुई।

एक प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव ने कहा कि सब की सहमति होने के बाद भाजपा ने निर्णय लिया है कि गठबंधन में साथ चलना संभव नहीं है। घाटी में शांति बहाल करना और विकास में तेजी लाना ही भाजपा का उद्देश्य था। घाटी में आज की स्थिति में बड़ी मात्रा में आतंकवाद है, मूल अधिकार भी खतरे में है। शुजात बुखारी की हत्या इसका सबूत है। वहां प्रेस, आजादी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी खतरे में है।

यह भी पढ़ें : मंदसौर गोलीकांड: पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को क्लिन चिट, फायरिंग को बताया जायज

महबूबा मुफ्ती इस मुद्दे पर बात करने के लिए आज दिल्ली पहुंची थी। ये बैठक इसलिए बुलाई गई थीकि सीजफायर को लेकर बीजेपी-पीडीपी गठबंधन में आई दूरियों को खत्म किया जा सके। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। दरअसल जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती चाहती थी कि सीजफायर की अवधि बढ़ाई जाए, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने इसे और न बढ़ाने का फैसला किया है

केंद्र ने ईद के एक दिन बाद ही एकतरफा सीजफायर खत्म कर दिया था पत्रकार शुजात बुखारी और सेना के जवान औरंगजेब की हत्या के बाद केंद्र सरकार ने सीजफायर को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है

 वेब डेस्कIBC24