कॉजपा विरोध-प्रदर्शन : आरएएफ जवान पर हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Ads

कॉजपा विरोध-प्रदर्शन : आरएएफ जवान पर हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 09:34 AM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 09:34 AM IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के एक जवान का पीछा कर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक रूप से साझा किए गए इस वीडियो में सोमवार को कॉजपा के संसद मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी आरएएफ के एक जवान को कथित तौर पर घेरते, उसका पीछा करते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

संसद मार्च कथित परीक्षा अनियमितताओं के मामले में सरकार से जवाबदेही की मांग को लेकर निकाला गया था।

पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के बाद घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हमले में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

भाषा तान्या शफीक

शफीक