बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशियों की 14वीं सूची, उड़ीसा विधानसभा के 11 उम्मीदवारों की भी घोषणा

Ads

बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशियों की 14वीं सूची, उड़ीसा विधानसभा के 11 उम्मीदवारों की भी घोषणा

  •  
  • Publish Date - April 1, 2019 / 07:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने ओडिशा से 3 उम्मीदवारों की 14 वीं सूची जारी की साथ ही ओडिशा राज्य विधानसभा के चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की 5 वीं सूची भी जारी की गई है।

ज्ञात हो कि लिस्ट में आनंदपुर से आलोक सेठी, रैरंगनगर से नाबा चरण माझी, मरोडा से कृष्णा महापात्रा, नीलगिरी से सुकांता नायक, आठमलिक सीट से भागीरथी प्रधान, बांगी से सुभ्रांशु शेखर, आथगडढ़ सीट से ब्रजेंद्र राय, पटकुरा से बिजया महापात्रा, महाकालपाड़ा से बिजय प्रधान, पुरी से जंयत सारंगी, भुवनेश्वर नार्थ से अपाराजिता मोहंती को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने ओडिशा की 2 लोकसभा और 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। जिसमें भाजपा में शामिल होने वाले खरबेला स्वेन को कंधमाल से प्रत्याशी बनाया गया है। ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं। इसके लिए धीरे-धीरे उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा रहा है। आपको बता दें कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा।