आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन के अधिकार से वंचित रखना चाहते हैं भाजपा, आरएसएस: राहुल

आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन के अधिकार से वंचित रखना चाहते हैं भाजपा, आरएसएस: राहुल

आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन के अधिकार से वंचित रखना चाहते हैं भाजपा, आरएसएस: राहुल
Modified Date: June 3, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: June 3, 2026 3:49 pm IST

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित रखना चाहते हैं।

पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ द्वारा कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह टिप्पणी की।

उन्होंने ‘आदिवासी प्रोफेशनल्स कॉन्क्लेव 2026’ में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद सभा को संबोधित किया और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रमुख विक्रांत भूरिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को पारंपरिक आदिवासी टोपी भी भेंट की।

गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘आदिवासी भारत के पहले मालिक हैं जिनमें भारत की ऐतिहासिक चेतना और ज्ञान समाया हुआ है, यही सच्चाई है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की आदिवासी विरोधी मानसिकता आपको ‘वनवासी’ का नाम देकर आपके जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित रखना चाहती है।

गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी और मैं आपके अधिकारों का सम्मान करते हैं तथा उनकी रक्षा के लिए हर कदम उठाने को, हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।’’

भाषा हक हक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में