निकाय चुनाव में जीत के बाद पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी भाजपा : मुख्यमंत्री भजनलाल
निकाय चुनाव में जीत के बाद पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी भाजपा : मुख्यमंत्री भजनलाल
जयपुर, 23 सितंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने करीब 200 निकायों में बोर्ड बनाकर इतिहास रचा है और अब पार्टी पंचायत चुनाव भी पूरी ताकत से लड़ेगी।
जैतारण में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए जनता का आभार जताया।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी चुनाव आते हैं, विपक्षी पार्टी जनता को बरगलाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार के सपनों को तोड़ा, जबकि हमारी सरकार ने 1 लाख 88 हजार से अधिक नियुक्तियां दी हैं।’’
इससे पहले मुख्यमंत्री ने ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के ‘सेवा यात्रियों’ से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया।
शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा में शामिल युवा देश के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक जाएगी।
भाषा बाकोलिया शफीक
शफीक

Facebook


