मामूली विवाद के चलते बदमाशों ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता को बेहरमी से पीटा, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें

मामूली विवाद के चलते बदमाशों ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता को बेहरमी से पीटा, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें

मामूली विवाद के चलते बदमाशों ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता को बेहरमी से पीटा, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: June 6, 2021 10:41 am IST

बारीपदा: मयूरभंज जिले में भाजपा युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के एक नेता की उपद्रवियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Read More: पंचायत मंत्री के OSD के नाम पर महिला अधिकारी से ठगी, ट्रांसफर-पोस्टिंग का झांसा देकर उड़ाए रुपए, ठग के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि इस वारदात के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बालासोर में बीजेवाईएम के जिला प्रभारी रंजीत प्रधान (35) अपनी ससुराल जा रहे थे, तभी जिले के कपटीपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के नुआसाही में उनकी कार को बाइक सवार चार लोगों ने रोक लिया।

Read More: इतिहास में आज, बागमती नदी में समा गई थी चलती ट्रेन, सैकड़ों लोगों की आज तक लाश भी नहीं मिली

कपटीपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी संजय प्रधान ने कहा कि भगवा दल के नेता की चार लोगों से कथित तौर पर बहस हुई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही पीटा गया। बीजेवाईएम नेता को उदाला उप संभागीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read More: अपनी मस्ती में जा रहा था युवक तभी चलती मोपेड में लग गई आग, देखें फिर क्या हुआ

आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चौथा आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि बीजेवाईएम नेता का शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में जांच जारी है।

Read More: रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मिली युवक की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, मचा हड़कंप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"